बड़कागांव। हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी मौन प्रकाश के निर्देशानुसार बड़कागांव में अवैध कोयला कारोबार को लेकर हजारीबाग पश्चिमी सहायक वन संरक्षक अविनाश कुमार परमार के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम बड़कागांव वन विभाग के द्वारा सघन छापेमारी कर बरवनिया वन क्षेत्र (डोकाटांड) जंगल से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है। कार्रवाई के लिए जप्त ट्रैक्टर को बीते रात 8:00 बजे बड़कागांव वन विभाग कार्यालय ले लाया गया है। मामले को लेकर वन विभाग द्वारा मामला दर्ज करने के लिए कार्य किया जा रहा था। एके परमार ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा, जो भी पकड़े जाएंगे उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
- NIHAL SAH