हुसैनाबाद के लोकप्रिय विधायक ने पलामू में जल संकट के समाधान हेतु मामला विधानसभा में उठाया।*

हुसैनाबाद पलामू: हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने पलामू प्रमंडल में जल संकट के समाधान हेतु विधानसभा में मामला को उठाया। उन्होंने माननीय अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया की पलामू जिला के ग्रामीणों क्षेत्र में गर्मी के दिनों में नब्बे प्रतिशत नदीयां सुख चुकी है। और पुरे पलामू प्रमंडल जल संकट की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि माननीय विभागीय मंत्री कों पलामू प्रमंडल की जल संकट की तात्कालिक समाधान हेतु कारवाई किया जाएं। हुसैनाबाद विधायक ने विस्तार पूर्वक हड़ही नदी काशी सोत,सोन,कोयल और कररबार क्षेत्र में सिंचाई की संसाधन का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण मामल अति सूदूरवर्ति महुडंड पंचायत क्षेत्र के बारे में बताया कि महुडंड पंचायत आदिवासी बहुल इलाके हैं। और महुडंड पंचायत में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। वाहा जल संकट के चपेट में हैं।उसे मोहम्मद गंज बराज परियोजना से जोड़ कर महुडंड पंचायत क्षेत्र में शुद्ध पे जल उपलब्ध कराई जाएं। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि लिख कर भेजिए उसे तात्कालिक समाधान किया जायेगा।जिसे महुडंड पंचायत क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया और बहुत बहुत बधाई धन्यवाद विधायक महोदय को दिया। मूख्य रुप से महुडंड युवा समाज सेवी शिवशंकर यादव,उप मुखिया रामबली यादव, पत्रकार लालू कुमार यादव,विरबल परहीया, दिनेश्वर ठाकुर, गुड्डू पाल, आनंद पासवान, सनोज पासवान, इरफान अंसारी,गनौरी यादव, रमेश यादव, राम स्वरूप यादव, विनोद यादव, संजय यादव दशरथ राम, भरत भुइयां, राजेश भुइयां सहित कई लोगों ने दी बधाई।

  • NIHAL SAH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Resources