हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमला, 38 लोगों की मौत हुई।

यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले रास ईसा तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 38 लोगों की मौत हुई है और 100 अन्य लोग घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने भी हमलों की पुष्टि कर दी है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा 15 मार्च से हूती विद्रोहियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान मारे गए लोगों की सर्वाधिक संख्या है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि बंदरगाह पर अमेरिका के हमलों में 38 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हूए है। हूती विद्रोहियों ने हमले के बाद की स्थिति का ग्राफिक फुटेज जारी कियाजिसमें घटनास्थल पर लाशें बिखरी नजर आ रही हैं। अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि ‘‘अमेरिकी सेना ने हूती आतंकवादियों के लिए ईंधन के इस स्रोत को खत्म करने और उन्हें उस अवैध राजस्व से वंचित करने के लिए यह कार्रवाई की जो पूरे क्षेत्र को आतंकित करने के हूती प्रयासों को 10 साल से अधिक समय से वित्तपोषित कर रहा है।’’

  • नेहा निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Resources