हुसैनाबाद पलामू पलामू जिला प्रशासन की टीम 27 फरवरी 2025 गुरूवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का आयोजन कर पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मीगण आमलोगों की समस्याएं सुनेंगे एवं उसका त्वरित समाधान करेंगे। कैंप कार्यालय में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ लोगों को प्रदान किया जाएगा। यहां आमलोगों के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। जिला प्रशासन की टीम पहुंचने से आम लोगों को अपने नजदीकी अनुमंडल क्षेत्र में गरीबों की जन समास्याओं का समाधान किया जायेगा।
- NIHAL SAH