अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने पंजाब में बीती रात संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के घरों पर पंजाब पुलिस की छापामारी करने और किसान नेताओं को जबरदस्ती घरों मे रोकने हिरासत मे लेने की निंदा करती है।अखिलेश शुक्ला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने कहा कि कल 5 मार्च ‘ 24 को विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के मोर्चा को रोकने के लिए पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तानाशाही तरीके से किसानों का दमन कर रही है।प्रबल प्रताप शाही नेशनल कोऑर्डिनेटर और प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल की नीति भी किसान विरोधी है यह अब स्पष्ट हो गया है . मोदी सरकार की तरहा ही आम आदमी पार्टी की सरकार का सरोकार किसानों और खेती के लिये क्या है यह उजागर हो गया है .यह दोनों सरकारें किसानों के साथ अन्याय कर रही है। यहां तक बीते कल भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब ने किसानों के साथ वार्ता के दौरान उनका अपमान कर वार्ता को बीच में छोड़ कर जाने और किसानों को देख लेने की धमकी दी। किसानों के प्रती सरकार का दृष्टिकोंण अब धरातल पर आ गया है . पंजाब सरकार तुरंत अपनी कार्यवाही को रोक कर किसानों को आजाद करे .
- WhatsApp Video 2025-03-04 at 1.44.42 PM
-
national coordinator of All India Kisan Committee,Prabal Pratap Sahi
- FAREED AHMAD KHAN