बड़कागांव
बड़कागांव प्रखंड के चौपदार बलिया पंचायत के ग्राम गंगा दोहर में रामनवमी पुजा को लेकर सोमवार को बैठक की गई। पूजा को लेकर कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति सेअध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, संरक्षक सुरेश प्रसाद, मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर मेहता ,सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, पुजारी कृष्ण कुमार कौशल, एवं अन्य चुने गए। जिसमें सभी ग्रामीणों के द्वारा रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। हर साल कि भांति इस वर्ष भी शान्ति पूर्ण तरीके से झांकी और साउंड के साथ जुलूस हरली मेलाटांड़ ले जाने का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया। मेला के दिन शहनाज़ अख्तर का प्रोग्राम और बंगाल से झांकी के लिए कलाकार आएंगे। बैठक में मौके पर जितेन्द्र प्रसाद ,सुरेश प्रसाद, राजु कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, सुबोध कुमार ,रोबिन कुमार, चिंतामणी कुमार, रवि कुमार, प्रेम महतो, अरविंद कुमार, रंजन कुमार, राज कुमार, योगेन्द्र महतो ,राम प्रसाद, बालदेव कुमार ,दयानंद महतो, बिनोद महतो ,चंचल महतो, देवेन्द्र कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे।
- NIHAL SAH