चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हंटरगंज- बहेरा डुमरिया मुख्य पथ पर कल्याणपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घायल व्यक्ति ग्राम चतरी मोड़ के भोली यादव के 30 वर्षीय पुत्र संजय यादव है। संजय यादव राजमिस्त्री का काम करता है। हर दिन-प्रतिदिन की तरह हंटरगंज से मजदूरी कर शाम को अपने घर साइकिल से लौट रहा था, तभी कल्याणपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हंटरगंज की ओर से जा रहे भाजपा युवा नेता चंदन सिंह को नजर पड़ी तब जाकर चंदन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायल अधेड व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया।
- NIHAL SAH