लखीसराय जिला स्थित शहीद द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया तथा सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान को लेकर यह पुतला दहन किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अवनीश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। बीजेपी के लोग सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बर्खास्त करने की भी मांग की। बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय मुख्यमंत्री के सलाहकार दीपक कुमार के साथ बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल आंदोलन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं।
बाइट- अमरेश कुमार अवनीश, जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, लखीसराय।
- श्रवण राज