अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा पूर्व सैनिक के घर जा कर भारत माता की तस्वीर भेटकर किया सम्मानित।

23 मार्च 2025 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर संथाल परगना पूर्वसैनिक कल्याण मंच, पूर्व सेवानिवृत्त  सेना अधिकारियों के साथ आयोजित कार्यक्रम रखा।। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिक के एक्स जे . डब्लू .ओ नंद किशोर शर्मा, एक्स एम सी पी ओ राम सागर सिंह, एक्स होनरी लेफ्टिनेंट धनंजय कुमार सिंह, सूबेदार सुनील टुडू, एक्स हवालदार बलदेव मंडल, हवालदार दीपक सिंह , के आवास पर जाकर भारत मां  तस्वीर के साथ सम्मानित किया गया ।।

जिसमें नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा आज शहीद दिवस है  आज ही के दिन हमारे देश के बेटे भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को फाँसी दी गई थी उन्होंने इतनी कम उम्र में देश के लिए बलिदान दिया. ।।

उसी निमित उनके याद में पूर्व सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों घर पर जाकर उनको सम्मानित करने का अवसर मिला और उनसे मिलने का सौभाग्य मिला हम सब को पूर्व सैनिकों को दिल से नमन करना चाहिए और जो फौजी हमारे देश लिए शहीद हो गए उनको हम दिल से नमन  हमेशा करना चाहिए।।

(एबीवीपी) कॉलेज के अध्यक्ष अमन कुमार ने शहीद दिवस के अवसर पर कई सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों के घर जाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सेना के जवानों को भारत माता का तैलीय चित्र भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। यह कार्यक्रम देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था ।। कार्यक्रम मुख्य रूप से एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे , नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह, गौतम कुमार, विकास कुमार,विवेक धार आदि उपस्थित थे।

  • NIHAL SAH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Resources