बड़कागांव
सिकरी ओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार शाम राजाबागी-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल जाँच अभियान चलाया। इस अभियान में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनके वाहनों के नंबर नोट किए गए।
थाना प्रभारी ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। लगभग 100 से अधिक दोपहिया वाहनों की जाँच की गई। थाना प्रभारी ने अपने सशस्त्र दल के साथ अभियान चलाया।