चतरा : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपना इलाज करवाकर दिल्ली से लौटे हैं की जानकारी प्राप्त होते ही उनसे मिलने उनके कार्यालय में चतरा का बेटा कहे जाने वाले राजद नेता इंजी सुबोध पासवान पहुंचे, जहां उन्होंने एक औपचारिक मुलाकात किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं उन्होंने उक्त जानकारियां प्राप्त कर ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया। दरअसल पिछले सप्ताह झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक से बिगड़ जाने एवं सांस लेने में दिक्कत होने के बाद वे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए थें। जहां से इलाज करवाकर वह सकुशल वापस आ गए हैं। और अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार बताई जा रही है।
- NIHAL SHAH