एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना केरेडारी बिरहोर टोला महिलाओ के द्वारा अगरबत्ती प्रशिक्षण

 केरेडारी। एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना एवं स्वयंसेवी संस्था कीर्तन जन जागरण केंद के संयुक्त तत्वावधान म केरेडारी के पगार बिरहोर टोला के बिरहोर महिलाओ को अगरबती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक पुतुल देवी एवं सुनीता देवी ने बिरहोर महिलाओ को अगरबती बनाने का तरीका विस्तार से बताया।प्रशिक्षकों ने महिलाओं को कहा कि अगरबती बनाने के बाद इसे अच्छी मूल्य में बाजार में बेचना सम्भव है,अगरबती बेचकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।यह प्रशिक्षण एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना के जीएम नवीन गुप्ता के निर्देश पर दिया गया है।प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओ एवं बच्चियों में ममता बिरहोर, सुगंती बिरहोर,सरस्वती बिरहोर, अनीता बिरहोर,मुनिया बिरहोर,मुस्कान बिरहोर,प्रेमचो बिरहोर,शांति बिरहोर,आरती बिरहोर,बसंती बिरहोर,सुनीता बिरहोर,गीता बिरहोर,सुकरी बिरहोर,मंजू बिरहोर,रूपा बिरहोर समेत अन्य बिरहोर महिला शामिल थी।

  • NIHAL SAH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Resources