केरेडारी प्रखंड के सभी पंचायत में चैती छठ पूजा पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केरेडारी

प्रखंड के छठ घाटों में चैती छठ व्रतियों ने डुबते हुए सुर्य को अर्ध्य दिया। चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन संध्या पहर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पूजा संपन्न हो गई। व्रती महिला-पुरुष ने छठ घाटों में स्नान कर पीला व लाल वस्त्र धारण कर पूरी पवित्रता के साथ हाथों में बांस के सूप में नारियल, सेव, केला एवं अन्य पुजन सामग्री रखकर डूबते हुए सूर्य को नदी घाटों पर अर्घ्य दिया। आज शुक्रवार की सुबह छठ व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। केरेडारी छठघाट, एवं पांडू चट्टी बरियातू सलगा एवं पेटो पंचायत बंगवारी एवं मनातू सहित विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ चैती छठ की जा रही है। पूजा करने वालों में मुख्य रूप से विनोद राम सुबोध राम सुभाष राम बंटी राज लक्ष्मण राम मदन कुमार रवि सुनीता देवी बिंदु देवी बबीता देवी रोशन कुमार वासुदेव राम राधिका कुमारी नंदनी कुमारी संजना कुमारी शीला देवी अक्षय कुमार रवि मीना देवी मीना कुमारी जगदेव राम,इत्यादि दर्जनों लोगों का सहयोग रहा।

  • NIHAL SAH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Resources